Skip to main content

सुन्दर होना ही प्यार नहीं है

क्या सुंदर होना एक लड़के / लड़की का जीवनसाथी बनने का सबसे महत्वपूर्ण गुण है?
, मैं लैंगिक समानता में विश्वास करता हूं
मेरे पड़ोस में एक लड़का रहता हैं, दिखने में कुछ खास नहीं, पड़ने में भी ठीक-ठाक ही था। डोनेशन से उनका दाखिला एक निजी मेडिकल कॉलेज में हो गया। बस भाई अब तो वह डॉक्टर बन गए, उनको एक सुन्दर लड़की चाहिए। किसी लड़की के दांत बाहर हैं तो कोई थोड़ी मोटी हैं, किसी की लम्बाई थोड़ी कम हैं तो किसी की आँखें थोड़ी छोटी। कम से कम सौ लड़कियों को छोड़ने के बाद उनको उनके सपनो की रानी मिल ही गयी। शादी पर सब यही बोलते सुनायी दिए कि कितनी सुन्दर लड़की मिली हैं लड़के को।

शादी हुई, दोनों हनीमून पर गए और वही से उनकी लड़ाई शुरू, वह लड़की वापस अपने घर लौट गयी। उसने लड़के के घरवालों को बुरा भला कहना शुरू कर दिया, कोर्ट से अलग होने का नोटिस भिजवा दिया, उसपर धोखाधड़ी का इलज़ाम लगा दिया और उससे पैसे की मांग करने लगी।

बाद में मालूम चला कि उस लड़की का पहले से कोई बॉयफ्रेंड था और उसने सिर्फ अपने घरवालों के दबाव में शादी की थी। लड़ाई की शुरुआत तब हुई जब लड़के ने लड़की को उसने अपनी शर्ट लाने को बोला। शायद वह लड़की मौका ही ढूंढ रही थी।

अब आते हैं मुख्य प्रश्न पर, अगर आप सिर्फ सुन्दर जीवनसाथी चाहिए तो सिर्फ सुंदरता की ही उम्मीद करिये, किसी और चीज़ की नहीं। पर जीवन में एक साथ चलने के किये सुंदरता काफी नहीं हैं, आपको अपने जीवनसाथी में और भी गुण होने चाहिए।

वैसे भी आज कल के समय में सबकी शादी तीस साल की उम्र के बाद ही होती हैं और सुंदरता ज्यादा से ज्यादा चालीस की उम्र तक रहेगी और आपको कम से कम अस्सी साल की उम्र तक साथ रहना हैं तो केवल दस साल के लिए अपने चालीस साल क्यों खराब करने।

आशा करता हूँ कि मैं आपके प्रश्न के साथ न्याय पर पाया।

धन्यवाद।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

गाड़ी में गियर बदलने पर क्या प्रभाव होता है

गियर बदलने से गाड़ी के भीतर क्या परिवर्तन होता हैं, गियर के साथ गाड़ी का क्या फायदा हैं जबकि बिना गियर वाली गाड़ियां भी उपलब्ध हैं? Prem Bhaiya , Construction में Self (2015 - अभी तक) 17 दिसंबर को जवाब दिया गया बहुत बढ़िया सवाल, आपकी जानकारी के लिए बता दूं गाड़ियों में दो प्रकार का गियर सिस्टम होता है मैनुअल गियर सिस्टम,  प्रकार की गाड़ियों में गियर चेंज करने के लिए गाड़ी के अंदर एक लिवर होता है गाड़ी की स्पीड कम या ज्यादा रखने के लिए हम इसे हाथ से चेंज करते हैं गाड़ियों की शुरुआत से ही हाथ से गियर चेंज करने वाली तकनीक का इस्तेमाल होता आया है, इस प्रकार की गाड़ियों में अलग-अलग स्पीड में गाड़ी चलाने के लिए हमें गियर चेंज करने पड़ते हैं गियर चेंज करने के लिए हमें अपने उल्टे पांव (left side leg) से सबसे पहले गाड़ी की क्लच को दबाना पड़ता है क्लच के दबाते ही गियर लीवर फ्री हो जाता है तब हाथ से गियर लीवर पकड़कर पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा, पांचवा, या छठा, गियर हम गाड़ी की स्पीड के हिसाब से डाल सकते हैं। ऑटोमेटिक गियर सिस्टम,  इन इ...

आधुनिक भौतिकी क्या है

आधुनिक भौतिकी 19वीं शताब्दी में भौतिकविज्ञानी यह विश्वास करते थे कि नवीन महत्वपूर्ण आविष्कारों का युग प्राय: समाप्त हो चुका है और सैद्धांतिक रूप से उनका ज्ञान पूर्णता की सीमा पर पहुँच गया है किंतु नवीन परमाणवीय घटनाओं की व्याख्या करने के लिये पुराने सिद्धांतों का उपयोग किया गया, तब इस धारणा को बड़ा धक्का लगा और आशा के विपरीत फलों की प्राप्ति हुई। जब मैक्स प्लांक ने तप्त कृष्ण पिंडों के विकिरण की प्रवृति की व्याख्या चिरसम्मत भौतिकी के आधार पर करनी चाही, तब वे सफल नही हुए। इस गुत्थी को सुलझाने के लिये उनको यह कल्पना करनी पड़ी कि द्रव्यकण प्रकाश-ऊर्जा का उत्सर्जन एवं अवशोषण अविभाज्य इकाइयों में करते हैं। यह इकाई क्वांटम कहलाती है। चिरसम्मत भौतिकी की एक अन्य विफलता प्रकाश-वैद्युत प्रभाव की व्याख्या करते समय सामने आई। इस प्रभाव में प्रकाश के कारण धातुओं से इलेक्ट्रानों का उत्सर्जन होता है। इसकी व्याख्या करने के लिये आईंस्टाइन ने प्लांक की कल्पना का सहारा लिया और यह प्रतिपादित किया कि प्रकाश ऊर्जा कणिकाओं के रूप में संचरित होती है। इन कणिकाओं को फोटॉन कहा जाता है। यदि प्रकाश तरंग की आवृति...